
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह भेंट मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर हुई।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच योग, आयुर्वेद और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है, लेकिन इसे आगामी योजनाओं और साझेदारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री और बाबा रामदेव के बीच यह मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।





