
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के एक निजी अस्पताल ‘जनता हॉस्पिटल’ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का कहना है कि डिलीवरी के लिए भर्ती कराई गई महिला की मौत अस्पताल की लापरवाही के चलते हुई।
जानकारी के अनुसार, महिला को डिलीवरी के लिए भर्ती किया गया था और ऑपरेशन के जरिए उसका प्रसव कराया गया। बाद में जब पति पत्नी से मिलने पहुंचा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी का अधिक मात्रा में खून बह रहा है।
इसकी जानकारी तुरंत डॉक्टर को दी गई, लेकिन समय पर उपचार नहीं मिलने से महिला की हालत और ज्यादा बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर महिला को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि जनता हॉस्पिटल की घोर लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई।
उन्होंने विकास नगर थाने में अस्पताल प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





