
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के अवसर पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) बबलू कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और एडीसीपी पश्चिमी धनंजय सिंह कुशवाहा व सहायक पुलिस आयुक्त चौक राजकुमार सिंह के निर्देशन में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।
थाना चौक के इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय और थाना ठाकुरगंज के ओमवीर सिंह चौहान सहित पूरे पुलिस बल की मौजूदगी में बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद पर विशेष सतर्कता बरती गई। पूरे इलाके में सद्भाव, शांति और सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज सकुशल तरीके से सम्पन्न हुई।
प्रशासन की सतर्कता और मजबूत सुरक्षा प्रबंधों के चलते किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या घटना की सूचना नहीं मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की तैयारियों की सराहना की।



