
- वरिष्ठ संवाददाता – राजीव आनंद
लखनऊ।
कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया।
जीपीओ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के नीचे विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा जताया। प्रदर्शन की शुरुआत ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ और ‘आतंकवाद खत्म करो’ जैसे नारों के साथ हुई।
हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और पाकिस्तान के झंडे पर चप्पल रखकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भारत से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग की। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ और अधिक कठोर कदम उठाने की अपील की।




