
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: थाना विकासनगर क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर शिवा वाल्मीकि पुत्र राजेश वाल्मीकि खुलेआम अपनी गाड़ियों पर “पुलिस” लिखवाकर घूम रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह सब कुछ लेखराज पन्ना चौकी इंचार्ज मेहरबान की जानकारी में भी है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर क्षेत्र में दबंगई दिखाता है और पुलिस की आड़ लेकर लोगों को डराता-धमकाता है। सवाल उठता है कि आखिर एक हिस्ट्रीशीटर को पुलिस लिखी गाड़ियों पर घूमने की छूट किसके इशारे पर मिली है?
जांच और कार्रवाई की जरूरत-
पुलिस प्रशासन को चाहिए कि मामले की जांच कर यह स्पष्ट करे कि एक अपराधी किस अधिकार से पुलिस लिखी गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहा है।



