
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: एएसपी विजिलेंस अंकिता सिंह के निर्देश पर शुक्रवार सुबह अमीनाबाद क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।
प्रवर्तन दल लेसा-3 के प्रभारी निरीक्षक सैयद मोहम्मद अब्बास के नेतृत्व में एसडीओ और जेई की टीम भी इस कार्रवाई में शामिल रही। टीम ने सुबह-सुबह इलाके में छापेमारी की, जिसमें शकील और हुस्ना जावेद के घर से बिजली चोरी का मामला सामने आया।
विजिलेंस टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।





