
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिंधिया ने रविवार को लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई।





