
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र से तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है, जो एटीएम के पास खड़े होकर लोगों को गुमराह करते थे और उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे उड़ा लेते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – परवेज, साहिल और मुक्तदीर। ये तीनों बेहद शातिर हैं और अलग-अलग जिलों में इन पर दर्जनों गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
🔹 परवेज पर विभिन्न जिलों में 17 मुकदमे
🔹 मुक्तदीर पर 12 मुकदमे
🔹 साहिल पर 4 मुकदमे दर्ज हैं।
एसटीएफ ने इन शातिर ठगों के पास से
🔸 39 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड,
🔸 3 मोबाइल फोन, और
🔸 ₹6510 नकद बरामद किए हैं।
बताया जा रहा है कि ये आरोपी एटीएम के पास खड़े होकर लोगों को मदद का बहाना बनाकर उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे, और फिर उनके खाते से पैसे निकाल लेते थे।
एसटीएफ की इस कार्रवाई से राज्यभर में एटीएम ठगी करने वाले गिरोह पर लगाम लगाने में बड़ी मदद मिलेगी।





