
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने आधार कार्ड फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अक्षय सैनी और तालिब अंसारी, दोनों निवासी सहारनपुर, के रूप में हुई है।
इससे पहले कल, यूपी एटीएस ने आजमगढ़, मऊ, औरैया से लेकर कोलकाता तक फैले एक संगठित गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। अब गैंग से जुड़े इन दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क का दायरा और बड़ा होता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि यह गिरोह फर्जी दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाने और उनका दुरुपयोग करने में लिप्त था। एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि इस गिरोह के और भी सदस्य जल्द गिरफ्त में आ सकते हैं।





