
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच एवं जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई ) के संयुक्त तत्वाधान में यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर की अध्यक्षता में आजादी आंदोलन के महा योद्धा लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह में लोकनायक को याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा संपूर्ण क्रांति के अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिया गया ।
इस मौके पर जे.पी.आई सुप्रीमो शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि वर्तमान में संपूर्ण व्यवस्था परिवर्तन के लिए संपूर्ण क्रांति का रास्ता ही एक मात्र विकल्प है इसके लिए पूर्व में राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के बैनर तले तमाम जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाते रहे है, गोरखपुर से दिल्ली तक युवा अधिकार एवं न्याय यात्रा तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सड़क पर युवा संसद एवं महापंचायत कार्यक्रम चलाकर नौजवानों को एक मंच पर एकजुट करने का प्रयास रहा है।

वर्तमान का युवा तकनीकी रूप से तो जागरुक है लेकिन अपने लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक बने ऐसा हमारा प्रयास है । जनता की मांग पर जे.पी.आई पार्टी का गठन किया गया है आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में एक वृहद स्वरूप दिखाई देगा।
जयंती समारोह के पश्चात संगठन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई जिसमें उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूती प्रदान करने एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई । पार्टी सुप्रीमो शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई ) उत्तर प्रदेश में एक राजनीतिक विकल्प देने के लिए बिल्कुल तैयार है। जे.पी.आई ही एक मात्र वैकल्पिक राजनीतिक दल के रूप में सभी जाति-धर्म के लोगों की बुनियादी सवालों को लेकर गंभीर है अन्य राजनीतिक दल नकारात्मकता एवं आरोप-प्रत्यारोप के दौर से गुजर रहे हैं।

श्री पुष्कर ने कहा कि जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर 5 लाख सक्रिय सदस्य एवं 50 लाख साधारण सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें युवाओं एवं आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी तथा पूंजीवाद,विरासत, भय-भूख, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, अन्याय, शोषण, उत्पीड़न एवं आर्थिक असमानता व जातिवाद को मुख्य मुद्दा बनाकर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी, फिलहाल जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया बिहार विधानसभा चुनाव में टायर चुनाव चिन्ह पर अपने कुछ प्रत्याशी के साथ मैदान में उतरने जा रही है।

बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता एक राजनीतिक विकल्प की तलाश में है परंतु जातिवाद एवं पूंजीवाद की राजनीति में जनता भ्रमित एवं गुमराह हो जाती है ऐसे दलों को बेनकाब करने के लिए जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया बिहार चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए बृहद जन आंदोलन शुरू करेगी।
इस दौरान डॉo ए.के.राय,एडo संग्राम सिंह,श्याम बाबु शुक्ला, श्याम सुन्दर गुप्ता, राधेश्याम बाजपेई,एडo सीमा कुशवाहा,विजय प्रकाश पांडे,फिरोज खान, एस.के.तूफानी,अजमतउल्लाह खान,जोगेंद्र मौर्य,डॉo सर्वेश श्रीवास्तव, विजय पाल सिंह तोमर, मो0 मोइनुद्दीन,अमित सिंह,विजय पाल, विश्वजीत गिरी, सुमित सैनी,हरिशंकर खरवार,शेर बहादुर सोनकर,रुचि रावत, कुणाल दीक्षित,एडo पंकज सिंह,एडo संदीप वर्मा, रामकुंवर राजभर,मनीष मिश्रा,सुजीत गुप्ता,मनोज शर्मा,राहुल पांडे आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



