
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कर्मचारियों ने अवैध डग्गामार बसों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन फैजाबाद रोड पर किया गया, जहां डग्गामार बसों के चलते आए दिन भारी जाम की समस्या बनी रहती है।
प्रदर्शन के दौरान परिवहन कर्मचारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही ये अवैध बसें धड़ल्ले से चल रही हैं और परिवहन निगम की बसों को नुकसान पहुंचा रही हैं।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें:
- डग्गामार वाहनों पर तुरंत कार्रवाई की जाए
- परिवहन निगम की बसों पर हो रही पुलिस कार्रवाई बंद हो
- जाम की असली वजह डग्गामार बसें हैं, इन्हें हटाया जाए
वहीं, पुलिस ने प्रदर्शन को शांत कराने की कोशिश की और कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारियों ने साफ कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
यह मामला प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है और यह भी दर्शाता है कि अवैध परिवहन व्यवस्था किस तरह सरकारी तंत्र को प्रभावित कर रही है।





