
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षु IAS अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने समारोह में शिरकत की और प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जीवन अनुभव साझा कर किया प्रेरित
मुख्य सचिव गोयल ने अपने सरकारी सेवा के अनुभव साझा करते हुए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया और बताया कि प्रशासनिक सेवा में ईमानदारी, संवेदनशीलता और निरंतर सीखने की भावना कितनी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एक IAS अधिकारी को हर परिस्थिति में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लेना चाहिए।
सीखने की प्रक्रिया कभी न रुके – गोयल
मुख्य सचिव ने प्रशिक्षुओं को संदेश दिया कि सीखना एक सतत प्रक्रिया है, जो कभी नहीं रुकनी चाहिए। उन्होंने कहा, “प्रशिक्षण का यह चरण केवल एक शुरुआत है। आगे भी आपको विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ सीखते रहना होगा।”
समारोह के अंत में प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और प्रशासनिक सेवा में अपने योगदान को लेकर प्रतिबद्धता जाहिर की।





