
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित डीआरएम पुलिया के पास पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बंद घरों की रैकी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को कृष्णा नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चोरी की ज्वेलरी, नगदी, स्कूटी और मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की ज्वैलरी, नगदी, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये सभी सामान 13 मई को सिंधु नगर में हुई चोरी की घटना से संबंधित हैं।
गिरफ्तार चोरों की पहचान
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम हैं:
- सचिन कुमार निवासी गोंडा
- अल्ताफ खान निवासी अलीगंज, लखनऊ
- नसरुद्दीन निवासी कैसरगंज, बहराइच
तीनों अभियुक्त आपस में मित्र हैं और मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी के बाद माल का आपस में बंटवारा कर लिया करते थे।
कृष्णा नगर पुलिस की तत्परता से खुला मामला
पुलिस ने बताया कि ये गिरोह खासतौर पर उन घरों को निशाना बनाता था जो कुछ समय के लिए बंद रहते थे। पहले रैकी की जाती थी और फिर सुनसान समय में चोरी को अंजाम दिया जाता था।
कृष्णा नगर पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस अधिकारियों ने टीम को प्रशंसा भी दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की भी जानकारी जुटा रही है।





