
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ ने भिठौली निवासी विधवा महिला सरिता पत्नी स्व. राजेश ने घर में हुई चोरी की घटना की जानकारी दी।
मामले पर महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता गुप्ता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपनी टीम—राष्ट्रीय महासचिव प्राची पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष पारुल मोहन त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष एडवोकेट ऋचा मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू बाजपेई, जिला महासचिव इंदु शर्मा, पल्लवी गुप्ता, प्रिया गुप्ता व नेहा रस्तोगी—के साथ थाना मड़ियांव जाकर थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा से मुलाकात की। थानाध्यक्ष ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अजीज नगर चौकी इंचार्ज को दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।
व्यापारियों ने घटना की जानकारी संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी।कुमार पांडे को भी दी है।
पांडे जी ने कहा व्यापारियों की समस्याओं का निदान पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द करें अध्यक्ष गीता गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो संगठन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।




