
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ के भागीदारी भवन में तैनात एक महिला कर्मचारी ने समाज कल्याण विभाग में कार्यरत मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव जय किशन सिंह पर अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगाया। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत सीधे मंत्री असीम अरुण से की।
शिकायत मिलते ही मंत्री असीम अरुण ने गोमतीनगर थाने के इंस्पेक्टर को मुख्यालय बुलाया और आरोपी निजी सचिव जय किशन सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। मंत्री ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

इसके बाद पुलिस जय किशन सिंह को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। पूरे मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। मंत्री की सख्ती से यह संदेश गया है कि महिला सुरक्षा के मामलों में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





