
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ/गुडंबा: थाना गुडंबा क्षेत्र में विस्फोटक लाइसेंस को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, मुन्ना नामक व्यक्ति के पास पहले से ही विस्फोटक का लाइसेंस था, जो उसकी मृत्यु के बाद उसके बेटे बारिश के नाम स्थानांतरित कर दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि मुन्ना की पत्नी खातून के नाम पर भी अलग से एक लाइसेंस जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि मुन्ना और आलम का परिवार एक ही मकान में संयुक्त रूप से रहते थे। अब इस मकान से जुड़े विस्फोटक सामग्री की जांच बम निरोधक दस्ता कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिस किसी की भी इस मामले में लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभागों को अलर्ट किया गया है और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा की जा रही है।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और विस्फोटक सामग्री की जांच जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।





