
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एक बार फिर विवाद सामने आया है। एक मामले में पीड़ित के साथ थाने पहुंची एक महिला अधिवक्ता ने थाना प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक और महिला कॉन्स्टेबल पर अभद्रता का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला अधिवक्ता ने इस घटना का एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी, महिला उपनिरीक्षक और महिला कॉन्स्टेबल ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उनसे उनका रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा गया और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए कहा गया, “तुम्हारे जैसे 365 वकील रोज आते हैं।” अधिवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज भी की गई। इस मामले में उन्होंने औपचारिक शिकायत दर्ज की है।

सुशांत गोल्फ सिटी थाना प्रभारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। चाहे अधिवक्ता हों, पत्रकार, समाजसेवी हों या नेता, उनके लिए कोई खास मायने नहीं रखता। इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।
अब इस मामले में उच्च अधिकारियों का रुख क्या होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।





