
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक, एसआरएम बिजनेस स्कूल, बीकेटी ने अपने एडवांस्ड जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (AGMP) की शुरुआत की घोषणा की है। यह दो वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स व्यवसाय प्रबंधन की गहन और व्यापक समझ प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
इस कोर्स की शुरुआत के साथ, एसआरएम बिजनेस स्कूल, IIM लखनऊ के बाद लखनऊ का दूसरा ऐसा संस्थान बन गया है, जो इतने व्यापक और रणनीतिक जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम की पेशकश कर रहा है। यह संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली प्रबंधन शिक्षा और उद्योग-उन्मुखी दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
वैश्विक दृष्टिकोण और आधुनिक मैनेजमेंट शिक्षा का संयोजन
AGMP प्रोग्राम छात्रों को वैश्विक व्यापार परिदृश्य, समकालीन बिजनेस चुनौतियों और आधुनिक तकनीकों से अवगत कराता है। यह प्रोग्राम केस स्टडी आधारित शिक्षण, स्मार्ट क्लासरूम्स और अनुभवात्मक लर्निंग पर आधारित है, जो छात्रों में रणनीतिक सोच, नेतृत्व कौशल और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करता है।
किन छात्रों के लिए है यह प्रोग्राम?
यह कोर्स उन छात्रों के लिए आदर्श है जो मैनेजमेंट और बिजनेस की दुनिया में मजबूत करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इसके टॉप-डाउन लर्निंग अप्रोच के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यापार के विविध पहलुओं की गहरी समझ मिलती है। साथ ही, इंटरएक्टिव मोड्यूल, टेक्नोलॉजी-सक्षम शिक्षा और कैंपस में एक्टिव इंगेजमेंट छात्रों को मजबूत नेटवर्क और मेंटरशिप के अवसर भी प्रदान करते हैं।




