
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाले जाने पर तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “अब तो टेक्निकल इश्यू भी खत्म हो गया है, अब ये लोग मंत्री बन ही जाएं!”
अखिलेश यादव का यह बयान सीधे तौर पर उन विधायकों पर निशाना था, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया। उन्होंने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि ये विधायक पहले से ही सत्तारूढ़ पार्टी के सुर में सुर मिला रहे थे, अब खुलकर शामिल हो जाएं।
इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद संजय सेठ पर भी निशाना साधते हुए चुटकी ली। उन्होंने कहा, “संजय सेठ जी की नज़दीकियों का असर अब साफ दिखने लगा है।”
सपा प्रमुख का यह बयान प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा रहा है और संकेत दे रहा है कि पार्टी अनुशासनहीनता को लेकर अब और सख्त रुख अपनाने जा रही है।




