
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आगामी 9 अक्टूबर 2025 को लखनऊ में आयोजित होने वाली महारैली के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज, 20 सितंबर 2025 को उत्तर प्रदेश नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, लखनऊ ने अवध क्षेत्र के माननीय अध्यक्ष राम कुमार रावत के नेतृत्व में महानगर, सचिवालय कॉलोनी, और जानकीपुरम के पार्कों में तूफानी दौरा किया। यह जन-जागरण अभियान लगातार चौथे दिन भी उत्साह के साथ जारी रहा।
इस अभियान में अध्यक्ष राम कुमार रावत के साथ उपाध्यक्ष विजय यादव, बिन्दु सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, अजय द्विवेदी, महामंत्री जीतेन्द्र सिद्धार्थ, मंत्री सन्त राम मौर्य, कार्यकारिणी सदस्य कबीरदास, राधेश्याम, मनोहर, सुन्दर लाल, लालता प्रसाद, अनिल यादव, मोहम्मद इस्लाम, राजेश्वर, महावीर, भगौती, राजेश, मुनेश्वर, अरुण सिंह, सतेन्द्र, छोटेलाल सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।
सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में महासंघ के आंदोलन में पूर्ण भागीदारी की प्रतिबद्धता जताई और स्पष्ट किया कि अब केवल आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कार्यान्वयन की आवश्यकता है।
जीतेन्द्र सिद्धार्थ
महामंत्री
उत्तर प्रदेश नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ




