
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ। आज आशियाना स्थित डार्विन पैराडाइज में युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा 1857 के स्वाधीनता संग्राम की वीरांगना, 36 अंग्रेजों को मार गिराकर मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर करने वाली शहीद ऊदा देवी पासी जी का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान और उनके अदम्य साहस को नई पीढ़ी तक पहुँचाना था। इस आयोजन में संगठन के प्रदेश तथा जिला स्तर के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा लोक जनशक्ति पार्टी के लखनऊ जिला उपाध्यक्ष राज रावत ने की।
प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत मिश्रा, प्रधान महासचिव अभय सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव देवेंद्र तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर आनंद पांडे, लखनऊ जिला अध्यक्ष के. के. रघुवंशी, उन्नाव जिला अध्यक्ष प्रवीन रावत तथा हरदोई जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वीरांगना ऊदा देवी के स्मारक चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ऊदा देवी पासी जैसे वीर सेनानियों के कारण ही देश में स्वतंत्रता की अलख जली। उनका अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में राष्ट्रीय चेतना और अपने महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।

सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएँ तथा संगठन के कार्यकर्ता इस समारोह में शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वीरांगना ऊदा देवी के शौर्यगाथा को लगातार समाज तक पहुँचाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ भी उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें।


