
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आम नागरिक की शिकायत पर लखनऊ नगर निगम (LMC) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जनता को राहत पहुंचाई। एक निजी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा बिना अनुमति के बांस पर इंटरनेट केबल लगाए जाने की शिकायत के बाद RR चीफ मनोज प्रभात ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया।
विभागीय जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी ने अनधिकृत रूप से बांस पर इंटरनेट तार लटकाए थे, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही थी। इस मामले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से सामने आने के बाद मार्ग प्रकाश विभाग और RR चीफ मनोज प्रभात ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
आदेश जारी होने के बाद अवैध रूप से लगाए गए बांस और इंटरनेट केबल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कदम से न केवल जनता की शिकायत का समाधान हुआ, बल्कि लखनऊ नगर निगम की त्वरित कार्यशैली की भी सराहना हो रही है।



