
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की अध्यक्षता में विधानसभा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूपी विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदाता सूची तैयार करने पर चर्चा हुई, जिसमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।
प्रशिक्षण में मण्डलायुक्त और रोल प्रेक्षक शामिल
प्रशिक्षण में सभी मण्डलायुक्तों और रोल प्रेक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि यह प्रशिक्षण मतदाता सूची के पुनरीक्षण को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए आयोजित किया गया।
6 दिसंबर 2026 को रिक्त होंगी 11 सीटें
यूपी विधान परिषद की 11 सीटें 6 दिसंबर 2026 को रिक्त हो रही हैं। इनमें 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी) और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद) शामिल हैं। इन सीटों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पारदर्शिता पर जोर
नवदीप रिणवा ने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में अधिकारियों को निर्वाचक नामावली को अपडेट करने और त्रुटियों को दूर करने के निर्देश दिए गए।




