
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के बालागंज इलाके में पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए सख्त अभियान चलाया।
डीसीपी पश्चिम ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान और बालागंज चौकी इंचार्ज रवीन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की।
गश्त के दौरान अवैध गतिविधियों पर नजर रखी गई और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
🔸 3 सवारी, बिना हेलमेट और ओवरस्पीड बाइकर्स के खिलाफ चालान काटे गए।
🔸 कुल मिलाकर तीन दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया गया।
🔸 कई वाहन चालकों को हिदायत देकर छोड़ा गया।
🔸 शराब के ठेकों पर अनावश्यक भीड़ लगाने वालों को फटकार लगाते हुए खदेड़ा गया।
🔸 अवैध अतिक्रमण करने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी गई।
पुलिस की यह सक्रियता क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।





