
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर के मामले में मलिहाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, मृतक का कंकाल भी बरामद कर लिया गया है।
मलिहाबाद पुलिस की क्राइम टीम ने इस जटिल गुत्थी को सुलझाते हुए हत्या में इस्तेमाल की गई कार और असलहा भी बरामद किया है। इस घटना का खुलासा डीसीपी उत्तरी ने किया, जिन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।




