
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी के पॉश इलाकों में बिना अनुमति और खुलेआम चल रहे हुक्का बारों के खिलाफ अब आम जनता ने मोर्चा खोल दिया है। despite प्रशासनिक आदेशों के बावजूद इन हुक्का बारों पर कोई सख्त कार्रवाई न होने से नाराज़ लोगों ने नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की है।
फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत सोमवार को 1090 चौराहे पर एक बड़ी होर्डिंग लगाकर की गई। इस होर्डिंग के ज़रिए हुक्के के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
गौर करने वाली बात यह है कि प्रशासन द्वारा हुक्का बारों पर रोक के आदेश जारी होने के बावजूद शहर के कई हाई-प्रोफाइल इलाकों में यह धंधा बेरोकटोक जारी है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो ये नशे की लत युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल देगी।
जनता की ओर से की गई यह पहल अब एक मुहिम का रूप लेती जा रही है, जिसका उद्देश्य राजधानी को नशा मुक्त बनाना है।





