
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ के चिनहट थाना परिसर में डीसीपी पूर्वी के आदेश के अनुपालन में एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों- नवरात्रि, दुर्गा पूजा, रामलीला, दशहरा, धनतेरस और दीपावली को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना था।
चिनहट थाना प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोगों को थाने पर आमंत्रित कर यह बैठक की। चिनहट क्षेत्र में दुर्गा पूजा, रामलीला और दशहरा मेले जैसे बड़े आयोजन प्रमुख रूप से होते हैं।
पुलिस प्रशासन त्योहारों को देखते हुए पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि सभी आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सकें।




