
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: डीसीपी मध्य विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हुसैनगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थानाध्यक्ष शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नितिन पाल उर्फ मनीष नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से पूर्व में चोरी की गई चार पहिया वाहन (अल्टो कार) भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर चोरी से संबंधित कई मामले दर्ज हैं, और उससे आगे की पूछताछ जारी है। हुसैनगंज पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



