
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ, निगोहा: निगोहा थाने में एक सराहनीय और भावनात्मक घटना देखने को मिली, जब थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने थाने आए दिव्यांग सुरेंद्र कुमार को देखकर अपनी कुर्सी छोड़ दी और जमीन पर बैठकर उसकी फरियाद सुनी।
सुरेंद्र कुमार, जो निगोहा के मेदापुर गांव का निवासी है, थाने पहुंचा था यह बताने कि उसका बेटा शिवा जबरन उससे ₹10,000 की रकम ले गया है। सुरेंद्र की स्थिति को समझते हुए थाना प्रभारी ने बिना देरी किए तत्काल पुलिस टीम को उसके घर भेजा, और पुलिस की मदद से बेटे से रकम वापस दिलाई।
इस पूरे घटनाक्रम में अनुज तिवारी का संवेदनशील और मानवीय रवैया सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे पुलिस अधिकारी ही समाज में विश्वास और भरोसे की मिसाल बनते हैं।
थाना प्रभारी की इस सराहनीय पहल ने न सिर्फ एक दिव्यांग को न्याय दिलाया, बल्कि पुलिस की सकारात्मक छवि को भी मजबूत किया है।




