
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस ने सोनभद्र जिले से झारखंड के मोस्ट वांटेड नक्सली उमेश सिंह को गिरफ्तार किया है। उमेश सिंह पर झारखंड सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। वह 25 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
एटीएस की कार्रवाई में उमेश सिंह के पास से कई हथियार और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मानी जा रही है।



