
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: आशियाना क्षेत्र के एलडीए कालोनी स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक वरिष्ठ समाज सेविका विशिष्ट अतिथि शिखा गोयल समाज सेविका एवम सूरज जैसवानी भाजपा नेता आयोजक अरुण प्रताप सिंह व गुंजन वर्मा द्वीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया गया।

सांस्कृतिक संध्या का आरंभ सताक्षी राय ने गणेश वंदना कर किया तदुपरांत कार्यक्रम प्रस्तुति में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा फोक आर्ट ग्रुप लखनऊ के कलाकारों द्वारा सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हिंदुस्तान महोत्सव के मंच पर शुरुआत में अवधी भजन प्रस्तुत किया सिमरन द्वारा जगदंबा घर में दिया ना बार अली हो….. लोग गायिका आरोही साहनी द्वारा हमारी गुलाबी चुनरिया हमका लागी नजरिया गीत प्रस्तुत किया गया कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया । वहीं देर शाम तक चले रंगमंच प्रोग्राम में श्याम तेरी पर बंशी पर थिरके नंदलाल सॉन्ग पर त्रिवेणी कला संगम के बच्चों द्वारा मनोरम नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी। वहीं तराना पर नृत्य प्रस्तुत कर आर्तिका जयसवाल एवं एवियाना ठाकुर को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के अगले पड़ाव में कैलाश संगम के तत्वाधान में बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गई जिसमें सृष्टि कनौजिया ने मैंने कहा फूलों से…… नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया, क्रिशा सेठ बच्चे मन के सच्चे…. नृत्य प्रस्तुत किया। तुमसे मिलने की तमन्ना …. पर आदित्य अवस्थी ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शको का मन मोहा। इस दौरान महोत्सव समिति के रणवीर सिंह , हेमू चौरसिया, मोनालिसा, रोली जयसवाल,नीलम श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे । महोत्सव के रंगमंच का संचालन आर जे प्रदीप शुक्ला ने किया ।


