
- रिपोर्ट: राजीव आनन्द
लखनऊ: एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दूधिया दूध में थूक मिलाकर सप्लाई करता था। यह घटना राजधानी के एक इलाके में हुई, और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग स्तब्ध और भयभीत हैं।
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक व्यक्ति, जिसकी पहचान पप्पू के रूप में हुई है, दूध देने से पहले उसमें थूकता है, फिर उसी दूध को घर में सप्लाई करता है। अगर यह वीडियो सामने न आता, तो शायद ही कोई इस पर विश्वास करता।
इस मामले को लेकर हिंदू महासभा ने नाराजगी जताई है और उन्होंने गोमती नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। संगठन का कहना है कि यह न सिर्फ सामाजिक विश्वास का उल्लंघन है, बल्कि एक तरह से जिहादी मानसिकता का उदाहरण भी है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीसीटीवी फुटेज देखकर जिस परिवार ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया, वह भी दहशत में है और अब उन्होंने दूध लेने से इंकार कर दिया है।
पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है और आरोपित की तलाश की जा रही है।
यह घटना स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द – तीनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।





