
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ: अवैध धर्मांतरण रैकेट के कथित सरगना छांगुर उर्फ जलालुद्दीन को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने कोर्ट से छांगुर की 14 दिन की कस्टडी रिमांड की मांग की है, जिस पर सुनवाई होनी है।
छांगुर को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट लाया गया, जहां उसके साथ ईडी के कई अधिकारी मौजूद थे। माना जा रहा है कि अवैध धर्मांतरण से जुड़े धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के मामलों में छांगुर से गहन पूछताछ की जाएगी।

ईडी पहले ही इस केस में कई अहम सुराग जुटा चुकी है और छांगुर की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। अब एजेंसी रिमांड पर लेकर उससे नेटवर्क और फंडिंग के स्रोतों की जानकारी हासिल करना चाहती है।
कोर्ट में ईडी की अर्जी पर सुनवाई के बाद यह तय होगा कि छांगुर को कितने दिन की कस्टडी में लिया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल मामले को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी है।





