
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: उदयगंज हनुमान मंदिर चौराहे और उसके आस-पास फ्लाईओवर पर रोजाना की तरह भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। चौराहे से लेकर बर्लिंगटन चौराहे तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोग और राहगीर इस जाम से तंग आ चुके हैं, लेकिन हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर नहीं दिखाई दी। बावजूद इसके कि प्रशासन और अधिकारी इस समस्या से वाकिफ हैं, परंतु जाम को नियंत्रित करने के लिए कोई प्रभावी इंतजाम नहीं किया जा रहा है।
विशेष रूप से शाम के 6 बजे के बाद इस क्षेत्र में जाम आम बात हो गई है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है ताकि ट्रैफिक सुचारू रूप से चल सके।





