
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / ब्यूरो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव होने जा रहे हैं। राज्य में 1994 बैच के कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों को ADG पद से प्रमोट कर DG बनाया जाएगा। इसके साथ ही DIG से IG और 2012 बैच के SP स्तर के अधिकारियों को DIG पद पर पदोन्नति दी जाएगी।
ADG से DG पद पर प्रमोशन पाने वाले IPS अधिकारी
प्रमोशन के बाद 1994 बैच के निम्न IPS अधिकारी DG रैंक पर पहुंचेंगे—
- IPS प्रकाश डी – ADG रेलवे
- IPS एल. वी. एंटनी देवकुमार – ADG
- IPS जय नारायण सिंह – ADG
- IPS आलोक सिंह – ADG, कानपुर
DIG से IG पद पर होंगे प्रमोट
उत्तर प्रदेश में प्रमोशन के बाद निम्न IPS अधिकारी DIG से IG बनाए जाएंगे—
- IPS अमित वर्मा
- IPS एन. कोलांची
- IPS किरन एस
- IPS डॉ. अखिलेश कुमार
- IPS राजीव मल्होत्रा
- IPS आनंद सुरेश
- IPS राव कुलकर्णी
2012 बैच के SP स्तर के अधिकारी बनेंगे DIG
इसके अलावा 2012 बैच के कई SP स्तर के IPS अधिकारियों को DIG पद पर प्रमोशन दिया जाएगा—
- IPS आशीष तिवारी – SSP सहारनपुर
- IPS विपिन टांडा – SSP मेरठ
- IPS अभिषेक यादव – SP पीलीभीत
- IPS सोमेन वर्मा – SP मिर्जापुर
- IPS संकल्प शर्मा – SP लखीमपुर खीरी
- IPS राज करन नैय्यर – SSP गोरखपुर
- IPS सुशील चंद्रभान – SSP STF
- IPS यमुना प्रसाद – DCP नोएडा
- IPS हेमराज मीना – DGP कार्यालय
- IPS संतोष कुमार मिश्रा – DGP कार्यालय
इन पदोन्नतियों से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।





