
- रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा / यूपी हेड
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। राज्य सरकार ने बुधवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत कई अहम पदों पर बदलाव किए गए हैं।
तबादलों की सूची में प्रयागराज जोन के एडीजी को हटा दिया गया है। वहीं, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (जेसीपी) अमित वर्मा को भी उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरण एस को लखनऊ रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक बदलाव के तहत पीटीएस जालौन में लंबे समय से तैनात ज्योति नारायण को प्रयागराज जोन का नया एडीजी बनाया गया है। वहीं, विजय ढुल को प्रयागराज में एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (एडिशनल सीपी) के पद पर नियुक्त किया गया है।

इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।




