
- रिपोर्ट – ज्ञानेश वर्मा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 जिलों में नए जिलाधिकारी (DM) तैनात किए हैं। इस फेरबदल में SCS सर्विस के 2 अधिकारियों को प्रमोट कर IAS बनाया गया है, जबकि RR सर्विस के 8 IAS अफसरों को जिलों की कमान सौंपी गई है।
गौर करने वाली बात यह रही कि इस बार 2015 बैच के IAS अधिकारियों को अहम ज़िम्मेदारी दी गई है, जबकि 2016 बैच का कोई भी IAS अफसर DM नहीं बनाया गया।
इस फेरबदल में IAS आलोक यादव को DM बनाए जाने की चर्चाएं थीं, लेकिन वे इस बार चूक गए।
नीचे देखिए किस IAS अफसर को किस ज़िले का DM बनाया गया:
🔹 IAS दीपक मीना – जिलाधिकारी, गोरखपुर
🔹 IAS रविन्द्र कुमार मंदार – जिलाधिकारी, गाज़ियाबाद
🔹 IAS मनीष वर्मा – जिलाधिकारी, प्रयागराज
🔹 IAS मेधा रूपम – जिलाधिकारी, नोएडा
🔹 IAS प्रणय सिंह – जिलाधिकारी, कासगंज
🔹 IAS कपिल सिंह – जिलाधिकारी, कानपुर देहात
🔹 IAS अक्षय त्रिपाठी – जिलाधिकारी, बहराइच
🔹 IAS अमनदीप डुली – जिलाधिकारी, ललितपुर
🔹 IAS पवन कुमार गंगवार – जिलाधिकारी, मिर्जापुर
🔹 IAS प्रियंका निरंजन – जिलाधिकारी, गोंडा
प्रदेश सरकार ने यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को मजबूती देने के उद्देश्य से किया है। सूत्रों के अनुसार, आगे भी कई जिलों में अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।





