
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: मोहनलालगंज के तेजतर्रार उपजिलाधिकारी (SDM) ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन डंपरों को मौके से पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। यह खनन भट्टे की अनुमति की आड़ में निजी जमीन पर किया जा रहा था, जहां से मिट्टी बेची जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, खनन कार्य निगोहां थाना क्षेत्र में चल रहा था और इसमें स्थानीय पुलिस के कारखास की मिलीभगत भी सामने आ रही है। एसडीएम की इस छापेमारी ने पूरे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया है।

उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पाया कि खनन नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है और बिना किसी वैध दस्तावेज के निजी साइट्स से मिट्टी की बिक्री की जा रही थी।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस खनन विभाग को बुलाकर जब्त किए गए वाहनों को सीज कराती है या फिर उन्हें छोड़ दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।




