
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: दीपावली से पहले लखनऊ की गोसाईगंज पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग तीन लाख रुपये कीमत के हजार किलो हैंडमेड पटाखे बरामद किए हैं।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की और अवैध पटाखों के भंडारण के मामले में एक युवक को मौके से गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा स्टॉक बिना किसी वैध लाइसेंस के तैयार और संग्रहीत किया जा रहा था। भारी मात्रा में हैंडमेड पटाखे मिलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामद पटाखों को जब्त कर लिया गया है और आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।
पुलिस का बयान: “दीपावली के मद्देनज़र यह एक सतर्कता अभियान का हिस्सा है। अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।”
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में खलबली मच गई है और आने वाले दिनों में और भी छापेमारी की संभावनाएं जताई जा रही हैं।



