
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ का किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इमरजेंसी वार्ड में इलाज न मिलने, स्टाफ की मारपीट और बदसलूकी को लेकर अस्पताल पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।
पीड़ित परिजनों के मुताबिक, इमरजेंसी में भर्ती मरीज को समय पर इलाज नहीं दिया गया। आरोप है कि मरीज को ऑक्सीजन तक मुहैया नहीं कराई गई और जब परिवार ने विरोध किया तो स्टाफ ने मारपीट की। यहां तक कि एक महिला परिजनों ने स्टाफ पर निडिल (सुई) से हमला करने तक का आरोप लगाया है।
वहीं, पीड़िता की चीख-पुकार और मदद की गुहार के बावजूद अस्पताल प्रशासन चुप रहा। एक अन्य आरोप अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर लगा है, जिन्होंने परिजन का फोन छीनने की भी कोशिश की।
इतना सब होने के बावजूद अब तक न तो किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई हुई है और न ही अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई स्पष्ट जवाब मिला है। सवाल यह उठता है कि क्या ऐसे ही चलता रहेगा राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल का सिस्टम या अब कुछ कड़ी कार्रवाई होगी?
जनता और पीड़ित परिजन अब जवाब की मांग कर रहे हैं।





