
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरण कमलेश तिवारी, जो स्वर्गीय वीर अमर बलिदानी कमलेश तिवारी की पत्नी हैं, अपने परिवार की निजी समस्याओं को लेकर काफी परेशान हैं। उन्होंने कई बार उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने का प्रयास किया और पत्र के माध्यम से अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी है।
इसके चलते किरण कमलेश तिवारी ने निर्णय लिया है कि वह कल, 17 सितंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से लखनऊ के जीपीओ पर आमरण अनशन शुरू करेंगी। इस अनशन में हिंदू समाज पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। किरण तिवारी ने स्पष्ट किया है कि यह अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक माननीय मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते।
इस संबंध में किरण तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ को भी अवगत कराया है।




