
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: काकोरी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तार कर उनके खेल को नाकाम कर दिया।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के नेतृत्व में घुरघुरि तालाब चौकी इंचार्ज छत्रजीत सिंह, एसआई अंकित यादव, एसआई उत्तम सिंह, एसआई उस्मान खान, कांस्टेबल देवेन्द्र लवानियाँ, रोहित यादव और गौरव भदौरिया ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोचा।
पकड़े गए आरोपी काकोरी के चकपरेवा गांव के राहुल कुमार (26) कलियाखेड़ा के अमन यादव (19) और उन्नाव के असोहा मकदुमखेड़ा के अनुज कुमार अमित यादव (27) है।
तीनों अलग-अलग जगहों से चोरी की बाइक चुराकर ऑनलाइन बेचने की फिराक में थे लेकिन पुलिस के मुखबिरों ने उनकी साजिश फेल करा दी।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 8 चोरी की बाइक बरामद कर उन्हें शनिवार दोपहर जेल भेज दिया गया।
चोरी की बाइक मालिकों को फिर से लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।



