
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के कैसरबाग इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गांजे की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसआई रंजीत पाठक की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर आरोपी मो. शारिक को 1 किलो 900 ग्राम अवैध गांजे के साथ धर दबोचा।
बताया जा रहा है कि दो युवक सड़क पर अवैध गांजा बेच रहे थे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।





