
रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: पारा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान डीसीपी पश्चिम ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव और एसीपी काकोरी शकील अहमद के निर्देशन में आयोजित किया गया।
थाना पारा इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के नेतृत्व में मोहान चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक तथा पुलिस टीम ने पैदल गश्त करते हुए वाहन चालकों की जांच की।
अभियान के दौरान:
- बिना हेलमेट,
- तीन सवारी लेकर चलने वाले,
- और तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले युवकों पर कार्रवाई की गई और चालान काटे गए।
इसके साथ ही, ई-रिक्शा में लगे तेज़ आवाज वाले हॉर्न व साउंड सिस्टम हटवाए गए।
ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई और कई रिक्शों के चालान भी किए गए।
पुलिस ने चेकिंग के दौरान कई संदिग्ध वाहनों को सीज़ भी किया।
अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।





