
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित पुलिस सहायता केंद्र, अस्ति क्रॉसिंग का भव्य लोकार्पण समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। उद्घाटन एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र कुमार दुबे द्वारा किया गया।
इस अवसर पर एसीपी बीकेटी डॉ. अमोल मुरकुट, थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह, और प्रभारी निरीक्षक सैरपुर मनोज कोरी भी उपस्थित रहे।
इस पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण उपनिरीक्षक रनवीर सिंह, उपनिरीक्षक योगेंद्र कुमार, कांस्टेबल देवराज सिंह और कांस्टेबल साजिन्द्र पालिवाल ने स्थानीय जनमानस के सहयोग से कराया, जो सामुदायिक भागीदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है।
लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आसपास के गांवों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी, साथ ही यातायात प्रबंधन भी बेहतर हो सकेगा।
नए पुलिस सहायता केंद्र से स्थानीय लोगों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए अब थाने तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय की बचत के साथ-साथ पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद भी स्थापित होगा।





