
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: हुसैनगंज थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक शिवमंगल सिंह के नेतृत्व में की गई, जो एक ही दिन में उनकी दूसरी उल्लेखनीय उपलब्धि है।
गिरफ्तार तस्कर राम पाल के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न कंपनियों की खाली शराब की बोतलें, कई भरी बोतलें और अन्य सामग्री बरामद की है। हुसैनगंज पुलिस ने तस्कर को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।




