
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत डालीगंज स्थित The Royal Cafe के नाम से एक हुक्का बार अवैध रूप से देर रात तक संचालित किया जा रहा है। बावजूद इसके, स्थानीय थाना प्रभारी इस गतिविधि को नजरअंदाज कर रहे हैं, जिससे प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, यह हुक्का बार देर रात तक खुला रहता है और इसके ग्राहक मुख्य रूप से पीछे के रास्ते से प्रवेश करते हैं, जिससे प्रशासन की नजरों से बचा जा सके। आश्चर्य की बात यह है कि इस बारे में पूर्व में भी कई बार संबंधित थाना प्रभारी को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई अब तक नहीं हुई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि आर्थिक लेन-देन के चलते इस अवैध गतिविधि को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। जैसे कहावत है, “नोटों के आगे सब अनदेखा है”, वैसी ही स्थिति यहां भी देखने को मिल रही है।
अब सवाल उठता है कि क्या लखनऊ प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे? या फिर यह हुक्का बार यूं ही नियमों को ताक पर रखकर चलता रहेगा? जवाब भविष्य के प्रशासनिक कदमों पर निर्भर करेगा।





