
- वरिष्ठ संवाददाता: राजीव आनन्द
लखनऊ – महानगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार के खिलाफ आवाज उठाते हुए हिमांशी बाजपेई नामक युवती ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
बताया जा रहा है कि हिमांशी बाजपेई दूसरी मंजिल पर एक जिम संचालित करती हैं, जबकि उसी बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर ‘कॉन्सेप्ट बार’ नामक स्थान पर अवैध हुक्काबार और शराब परोसी जा रही है।
हिमांशी का आरोप है कि इस अवैध गतिविधि के कारण जिम में आने वाले लोगों को काफी असुविधा और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने थाने में जाकर इस अवैध संचालन की लिखित शिकायत दी।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कॉन्सेप्ट बार न तो किसी वैध लाइसेंस के तहत चल रहा है, और न ही हुक्का और शराब परोसने की अनुमति प्राप्त है।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध गतिविधि पर कब और कैसे लगाम लगाता है।





