
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक बार फिर अवैध निर्माण का मामला सामने आया है, जहां लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा सील किए गए अपार्टमेंट में बिल्डर ने नियमों को ताक पर रखकर पेंटिंग और बिजली का काम शुरू कर दिया है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि सील तोड़कर पेंटिंग का कार्य चल रहा है और एलडीए द्वारा की गई सीलिंग व रेड मार्किंग को अवैध निर्माणकर्ता ने मिटा दिया है।
इसके अलावा, सील की गई इमारत में ट्रांसफार्मर लगाने जैसे बिजली के कार्य भी किए जा रहे हैं। इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह स्थिति न केवल माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना को दर्शाती है, बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास प्रतीत होती है। स्थानीय लोगों और प्राधिकरण ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है।





