
- रिपोर्ट: अनुराग सिंह बिष्ट
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शनिवार को आईएएस अधिकारी अपूर्वा दूबे और उनके पिता प्रो. संजय दूबे द्वारा संयुक्त रूप से लिखित पुस्तक “इंडियन पॉलिटी” का भव्य विमोचन किया गया। यह पुस्तक विशेष रूप से सिविल सेवा और राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
पिता-पुत्री की इस विद्वत जोड़ी ने अपने वर्षों के अनुभव और गहन ज्ञान को इस पुस्तक में समेटा है। पुस्तक को सरल भाषा और परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिससे यह अभ्यर्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है।
आईएएस अपूर्वा दूबे पूर्व में फतेहपुर और उन्नाव की जिलाधिकारी रह चुकी हैं और वर्तमान में प्रशासनिक सेवा में सक्रिय हैं। उनके पति आईएएस विशाख जी, इस समय लखनऊ के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
वहीं, प्रो. संजय दूबे शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्ती हैं और उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
पुस्तक के विमोचन के अवसर पर विभिन्न शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वक्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए एक उपयोगी और भरोसेमंद संसाधन बनेगी।





